Main musalman Hoon

 तहरीर

#मैं_मुसलमान_हूँ



(नोट मैं चाहता हूँ हर एक मुस्लिम इस तहरीर को अपनी वॉल पर लगाए, इस्लाह के लिए)

 मैं मुसलमान हूँ, मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,एमपी, एमएलए नही बन सकता, क्योंकि मेरी तादात कम है और जातिवाद ज्यादा, लेकिन मैं कलेक्टर, एडीएम, तहसीलदार, कमिश्नर, एसपी, डीएसपी तो बन ही सकता हूँ।

लेकिन मैं निकम्मा हूं, मुझे नेता नगरिया जैसा सीधा- सीधा खाने को चाहिए, जिसमे दो-चार आस-पास भाई-भाई करते हुए मेरे इर्द-गिर्द घूमे।

मुझ से घंटो पढ़ाई नही होती, अगर मैं पढ़ने लग गया तो चौराहों की रोनके ख़त्म हो जाएगी, जो की मैं होने नही दूंगा, मैं पढ़ गया तो गुटखा, पाउच, शराब, चरस गांजा, ताश पत्तियां छूट जाएगी जो की मैं छोड़ना नही चाहता।

मैं पढ़ गया तो मोहोल्ले की रोनक कम हो जाएगी, दिन भर आवारागर्दी इन्ही महोल्ले में ही तो करता हूँ मै, हां! काम नही है मेरे पास, लेकिन क्या फ़र्क़ पढता है, अल्लाह दो वक़्त की रोटी तो खिला ही देता है..


हां मैं मुसलमान हूँ, और पैदा होते है एक सील ठप्पा लग गया था मेरी तशरीफ़ पर की मै पंचर की दूकान खोलूंगा या हाथो में पाने पकड़ कर गाड़िया सुधारूँगा, या बहुत ज्यादा हुआ तो दूसरों की गाड़ियां चलाऊंगा।

हां मैं मुसलमान हूँ, नेताओ की चमचागिरी, अपने भाइयों की टांग खिंचाई, मेरा अहम शगल है।


आखिर मैं क्यों नही पढ़ा? या मैं क्यों नही पढ़ पाया? ये सवाल हो सकता है! लेकिन मैं अनपढ़ हूं इसमें शक नही!


हां मैं मुसलमान हूं,और हिंदुस्तान में 20 करोड़ हुँ , लेकिन मैं ज्यादातर अनपढ़, गरीब, गन्दी बस्तियों में ही हूं, इसका दोष मैं दुसरो पर मंढता हूं, मैं चाहता हूँ की मेरे घर आंगन की झाड़ू लगाने भी सरकार आये।


 मैं मुसलमान हूं, घर के सामने अतिक्रमण करना भी मेरा अहम शगल है, मैं पंद्रह फिट की रोड को आठ फिट की करने में भी माहिर हुँ, फिर उस आठ फिट की रोड़ पर रिक्शा खड़ी करना भी मेरा अधिकार है, हां मैं मुसलमान हूँ, जिसका धर्म 'पाकी आधा ईमान', 'तालीम अहम बुनियाद है' मानने वाला है लेकिन मैं इस पर कभी अमल नही करता। मैं हमेशा सउदी अरब दुबई जैसे देशों की दुहाई देकर अपनी बढ़ाइयां करता हूँ, लेकिन मैने हिंदस्तान में खुद पर कभी कोई सुधार नही किया, ना मैं सुधरना चाहता हूँ।

हां मैं मुसलमान हूं, मैं अनपढ़ हूँ, क्यों की माँ-बाप ने बचपन से गैरेज पर नोकरी से लगाया और मैं गरीब घर से हुँ।


बेहतर तालीम देने के लिए माँ-बाप के पास रुपया नही है, और मेरी कौम तालीम से ज्यादा लंगर को तवज्जोह देती है, वो खिलाने मात्र को सवाब समझती है।


मैं मुसलमान हूं, मैं खूब गालियां देता हूं, मैं रिक्शा चलाता हूं, मैं गैरेज पर गाड़िया सुधारता हु, मैं चौराहे पर बैठ कर सिगरेट पीता हुँ ,गांजा पिता हुँ ताश पत्ते खेलता हुँ .. क्यों की मैं अनपढ़ हुँ और मैं अनपढ़ सिर्फ दो वजह से हूं, एक–माँ-बाप की लापरवाही, दूसरा –कौम की लापरवाही।

माँ-बाप मजबूर थे, लेकिन मेरी कौम मजबूर न थी, न है! मैने आंखो से देखा है लाखो रुपयों के लंगर कराते हुए, मैने आँखों से देखा है लाखों रुपए कव्वाली पर उड़ाते हुए, मैने आँखों से देखा है बेइंतहा फ़िज़ूल खर्च करते हुए।

काश! मेरे माँ-बाप या मेरी कौम मेरी तालीम की फ़िक़्र मंद होती तो आज मै प्रधान मंत्री या मंत्री न सही, लेकिन मैं आज क्लेक्टर, एडीएम,कमिश्नर जैसे बड़े पदों पर होता, बिना वोट पाये भी लाल बत्ती में होता, या कम से कम मैं डॉक्टर,इंजिनियर,आर्किटेक्चर,या एक अच्छा बिजनेस मैन तो होता ही, लेकिन बचपन से मन में एक वहम घर कर गया है, "की मियां तुम मुसलमान हो और मुसलमानो को यहाँ नौकरी आसानी से नही मिलती" लेकिन मैं ये तो भूल ही गया कि मेरे नबी ने तमाम जिंदगी तिजारत ही की और तालीम पर अहम् जोर दिया, फिर मैं उनका उम्मती होकर नौकरी न मिलने की बात सोच कर तालीमात क्यों हासिल नही करता?

(नोट- दोस्तों ये तहरीर सिर्फ इस्लाही पोस्ट के लिए लिखी गयी है, रिक्शा चला कर पेट पालना या गैरेज के पाने उठाना या मजदूरी करना कोई गलत काम नही, लेकिन हम इसके लिए पैदा हुए है ये सोच कर तालीम हासिल न करना गलत है, खूब पढ़ाई करो, की हर पद पर सिर्फ तुम दिखो, तुम्हे इज्जत से देखे, तुम पढ़े लिखे तबके में गिने जाओ, अंधविश्वास से दूर एक नयी जिंदगी की और.....जहा प्रोपोगंडा नामक चीज ही न हो, आने वाली नस्लों को पढ़ा लिखा कर हम अब तक के अपने इतिहास को बदल दे, यही एक ललक है कि ये कौम एक नया सवेरा देखे, की जब भी सुबह का अखबार देखे हर अखबार के फ्रंट पेज पर आये–   

All India Muslims Help Group www. ummat foundation .org plz visit this website to know about our mission


#इस_शहर_के_नए_कलेक्टर__नए_एडीएम_नए_कमीशनर_तुम_हो_.......

Mohammad Talha

Comments

Simble of Love (A love story) Tajmahal, Madinah

#दास्ताने_मुहब्बत (A love story)

शाहजहां ने मुमताज़ की याद में #ताजमहल बनाया तो दुनिया ने उसे सिम्बल ऑफ लव माना ..... लेकिन  मस्ज़िद ए नबवी  के साथ मुहब्बत की एक ऐसी हैरतअंगेज दास्तान  जुड़ी है जो उससे पहले या बाद में कभी दोहराई नहीं गयी ..... 

यह महज़ मस्जिद नहीं  थी बल्कि  मदीना के दारुल ख़िलाफ़त बनने के बाद यह मस्ज़िद एक सुप्रीमकोर्ट भी थी जहां मुहम्मदﷺ अदल ओ इंसाफ और सामाजिक मसाइल का हल फरमाते ,
यह पार्लियामेंट भी थी जहां पर तमाम दीगर ओहदे दारों के साथ मंसूबा बन्दी तै होती।
जंगी मराहिल  और ज़िहाद की ट्रेनिंग के लिए मस्ज़िद का आंगन में जंगी मश्कें होतीं ।
सबसे बड़ी बात कि मस्जिदे नबवी का एक हिस्सा जहां रोज़ा ए मुबारक है वह हज़रते अम्मा आएशा रज़ि. का हुज़रा था जिस के ऊपर सब्ज़ गुम्बद है ।
सब्ज़ गुम्बद जो आज मदीना मुनव्वरा की पहचान है यह मस्जिद हमेशा से ऐसी नहीं थी ....
इसे मुहम्मद ﷺ ने अपने दौर में खजूर की लकड़ी पत्तियों से तामीर करवाया .... हज़रते उमर रज़ि. ने रौजा ए मुबारक के गिर्द दीवार तामीर की  और हज़रते उस्मान रज़ि. ने  अपने दौरे ख़िलाफ़त में यहाँ ज़रूरी तामिरी काम किया ।
एक बारिश में रौज़ा ए मुबारक की दीवार को नुकसान हुआ तो उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रह. ने वह दीवार बनवा दी ....


अब्बासी ख़लीफ़ा मुतावक्किल ने संग ए मरमर का फ़र्श बनवाया उसके बाद  अब्बासी ख़लीफ़ा अल मुक्तफ़ी ने चंदन और आबनूस की लकड़ी की खिड़कियां रोज़ा ए मुबारक पर लगवाईं ,, साफ़ चमकदार पत्थरों से हरम ए नबवी को सजाया ।
668 हिज़री में सुल्तान रुकनुद्दीन बेबरस सबसे पहले रोज़ा ए रसूल ﷺ के इर्द गिर्द जालियां लगवाईं  
इसके लगभग दस बाद 678 हिज़री में ममलूक  सुल्तान मन्सूर कलावून ने सबसे पहले रोज़ाये अक़दस पर लकड़ी का गुम्बद तामीर कराया जिसका रंग उस वक़्त पीला था .. बाद में इसका रंग सफ़ेद हुआ ....

1837 ई.  में उस्मानी ख़लीफ़ा सुल्तान महमूद खान बिन अब्दुल हमीद ने जब मस्ज़िद ए नबवी  को और ज़्यादा भव्य बनाने और उस पर एक बेमिसाल गुम्बद बनाने का अज़्म किया ,,
पूरी सल्तनते इस्लामिया में  ऐलान करवा कर उस वक़्त के सबसे बेहतरीन 500 कंस्ट्रक्टरस को एक शर्त के साथ  शहर में एक अलग  कॉलोनी में बसाया गया .... शर्त यह थी कि वह अपने बच्चों को वही तामिरी हुनर देंगे जो उनके पास है ,, और ख़लीफ़ा ने उन बच्चों की इस्लामिक तालिमो तरबियत के लिए टॉप उस्तादों को मुकर्रर किया वह सभी बच्चे हाफ़िज़ा कुरान मुक़म्मल कर चुके ,  उसके बाद उनको मदीना मुनव्वरा मस्जिदे नबवी  भेजा गया ..... काम करते वक़्त बा वजू रहने का सख़्ती से ताक़ीद की गई थी ,, हालांकि उन बच्चों की तरबियत ऐसी थी कि उन्हें किसी ताक़ीद की ज़रूरत नहीं थी .... 
इतना।  पास_ओ_लिहाज़ रखा गया था कि पत्थर लकड़ी की कटाई छंटाई के लिए मदीना शहर से दूर एक जगह मुकर्रर की गई थी जिससे मदीना या रोज़ा मुबारक के पास बिल्कुल शोर शराबा न हो ,, जब कोई पत्थर कटाई छटाई होना होता तो वह मदीना के बाहर उसी जगह ले जाया जाता .... रोज़ाये मुबारक को  चादर से ढक दिया जाता जिससे गर्दो गुबार से महफूज़ रहे ..... 
इस क़दर एहतियात और पास ओ लिहाज़  ,  और अक़ीदत का मुज़ाहिरा कभी किसी तामीर में नहीं किया गया  ...
उस्मानियों की आप ﷺ से अक़ीदत का यह आलम था कि जब पहली मर्तबा ऑटोमन में इलेक्ट्रिसिटी तैयार की गई तो सबसे पहले मदीना और मस्जिदे नबवी को मुनव्वर किया गया उसके काफी वक़्त बाद इस्ताम्बुल को इलेक्ट्रिसिटी दी गयी  ।
यह वह बेलौस मुहब्बत थी जो उसके बाद कभी दोहराई नहीं गयी ....
बारीक बीनी का यह आलम था कि हज़रते अम्मा आएशा रज़ि. के बकौल एक ब्लेसिंग खिड़की को उस गुम्बद पर तामीर करना नहीं भूले जो आसमान से रौज़ा ए मुबारक़ की तरफ खुलती है .. 
लेकिन यह बेमिशाल मुहब्बत  अक़ीदत की निशानी सब्ज़ गुम्बद 1928 में तोड़ने की मंसूबाबन्दी हुई .....

ईस्ट इंडिया कम्पनी और अल सऊद + बहाविज़म समर्थक  अलाइंस से उस्मानियों के हारने के बाद 1926  #हिजाज़ ( सऊदी अरब)  अल सऊद के ज़ेरे इक़तिदार चला गया  ....  सबसे पहले ऑर्थोडॉक्स रूस ने सऊदी हुक़ूमत को रिकॉगनाइज़  किया  और एक अरसे के बाद किसी गुप्त सन्धि समझौते के मुक़म्मल होने के बाद इसे कैथलिक इंग्लैंड ने रिकॉगनाइज़ किया  और उसके बाद हिजाज़ का नाम बदल कर सऊदी किया गया और तुर्क हुक़ूमत की  निशानियों को मिटाया गया
सुल्तान बिन अब्दुल अज़ीज़ उर्फ इब्ने सऊद और बहाविज़म आंदोलन  गठजोड़ की शर्तों पर अमल के रूप में जन्नतुल बक़ी कब्रिस्तान में आले रसूल और कई ज़लीलुल कद्र  साथी सहाबा अहबाब की मुक़द्दस कब्रों को ज़मी दोज़ कर दिया गया ....
इसी क्रम में हुज़ूर ए अक़दस मुहम्मद ﷺ के मक़बरे को भी ज़मी दोज़ करने , सैय्यदना अबु बक्र रज़ि. और सैय्यदना उमर फारूक रज़ि. की कब्र मुबारक को ज़मीदोज़ करने और सब्ज़ गुम्बद को गिराने (नौजबिल्लाह) की मुहिम चली .... एक कॉन्सपिरेसी है कि एक बदबख़्त गुम्बद को ढहाने के लिए उसके ऊपर चढा और बिजली कड़क कर ऐसी गिरी कि वहीं मर गया ,, 
पूरी दुनिया में उम्मते मुस्लिमा ने सख़्त रद्दे अमल और गमो गुस्से का इज़हार किया ....... और अक़ीदत मन्दों के सख़्त रद्दे अमल के हिसार में ग्रीन डोम आज बा हिफाज़त है ....
यह पुर असरार मुहब्बत ऐसी है कि कोई  मुहम्मद ﷺ का नाम लेता है तो सब्ज़ गुम्बद ज़हन में आता है और जब कहीं सब्ज़ गुम्बद की तस्वीर दिख जाती है तो अनायास ही ﷺ का ख्याल आता है और दरूद भेजा जाता है ....
मुहब्बत उखुव्वत और अक़ीदत की निशानी सब्ज़ गुम्बद क़यामत तक उम्मते मुस्लिमा की आंखों को ठंडक पहुचाता रहेगा इंशाअल्लाह ।
Tasneem Nazim Ghazi

Comments

नकाब_जिस्म_की_आबरू_की_हिफाज़त_करता_है

*#नकाब_जिस्म_की_आबरू_की_हिफाज़त_करता_है* 




#मेरा_जिस्म_मेरी_मर्ज़ी
एक नौ जवान लड़की को जवान लड़के के मुसलसल घूरने (देखना) से लड़की को कबाहट (नफ़रत) हुई तो साथ वाली सीट पे बैठी हुई बुज़ुर्ग महिला से मुखातिब होकर बोली,



एक बदतमीज आदमी  हमको पिछले काफी वक्त से लगातार देखते ही जा रहा है रहा है ।

बुज़ुर्ग औरत ने एक लम्बी सांस लेकर इत्मीनान से जवाब दिया,
*बेटा ये क्या देख रहा है ? वही देख रहा है जो दिखाने के लिए आपने इस तरह का इतना फिट (चुश्त) लिबास (कपड़ा)  पहन रखी हो *

लड़की एक बार फिर तिलमिला उठी और गरज दार आवाज़ मे कहने लगी
"मेरा जिस्म मेरी मर्ज़ी"
बुज़ुर्ग औरत इस बेवकूफाना जुमले को सुनकर अपने जज़्बात पर काबू पा न सकी और कहने लगी
अगर तुम्हारी शरीर तुम्हारे बस में नहीं है । उसने कौनसी अपनी आंखें बैंक से loan ले रखी है ! वही देख रहा है ।
#उसकी_आंखें_उसकी_मर्ज़ी

तुम नकाब मे रहो दुनिया अपनी औकात मे रहेगी

#alfazesadik

Comments

I think I love my wife,love poems for wife ,

एक शादी_शुदा स्त्री, जब किसी पुरूष से मिलती है...

उसे जाने अनजाने मे अपना दोस्त बनाती है....



तो वो जानती है की

न तो वो उसकी हो सकती है....

और न ही वो उसका हो सकता है....

वो उसे पा भी नही सकती और खोना भी नही चाहती..

फिर भी वह इस रिश्ते को वो अपने मन की चुनी डोर से बांध लेती है....

तो क्या वो इस समाज के नियमो को नही मानती?

क्या वो अपने सीमा की दहलीज को नही जानती?

जी नहीं....!!

वो समाज के नियमो को भी मानती है....

और अपने सीमा की दहलीज को भी जानती है...

मगर कुछ पल के लिए वो अपनी जिम्मेदारी भूल जाना चाहती है...!!

कुछ खट्टा... कुछ मीठा....

आपस मे बांटना चाहती है ..

जो शायद कही और किसी के पास नही बांटा जा सकता है...

वो उस शख्स से कुछ एहसास बांटना चाहती है...

जो उसके मन के भीतर ही रह गए है कई सालों से...

थोडा हँसना चाहती है...

खिलखिलाना चाहती हैं...


वो चाहती है की कोई उसे भी समझे बिन कहे...

सारा दिन सबकी फिक्र करने वाली स्त्री चाहती है की कोई उसकी भी फिक्र करे...

वो बस अपने मन की बात कहना चाहती है...

जो रिश्तो और जिम्मेदारी की डोर से आजाद हो...

कुछ पल बिताना चाहती है...

जिसमे न दूध उबलने की फिक्र हो,न राशन का जिक्र हो....न EMI की कोई तारीख हो....

आज क्या बनाना है,

ना इसकी कोई तैयारी हो....

बस कुछ ऐसे ही मन की दो बातें करना चाहती है....

कभी उल्टी_सीधी ,बिना सर_पैर की बाते...

तो कभी छोटी सी हंसीओर कुछ पल की खुशी...

बस इतना ही तो चाहती है....

आज शायद हर कोई इस रिश्ते से मुक्त एक दोस्त ढूंढता है....

जो जिम्मेदारी से मुक्त हो...!.!😊
I love my wife,
 love quotes for wife ,
love poems for wife ,
I think I love my wife,
 I love my wife quotes,
 love my wife, 
wife love quotes, 
 I love my wife Meme,
  I love you my wife,
 love wife quotes ,
I love my wife chance,
 I love you my beautiful wife,
 making love to my wife ,
love message for wife,
 husband and wife making love ,
love notes for my wife,
 love wife poem,
 wife Love poem,
 love wife,
 how much I love my wife,

Comments

Powered by Blogger.

Header Ads

Header ADS